खार कलां में गणेश विसर्जन पर निकली भव्य झांकी, भक्तिमय हुआ पूरा गांव

  • Share on :

खंडवा। जिले के ग्राम खार कलां में गणेश विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पहले गांव में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

झांकी गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। गणपति बप्पा के जयकारों से गांव का वातावरण गूंज उठा। झांकी जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगों ने श्रद्धा के साथ गणेश जी के दर्शन किए।

गणेश विसर्जन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और गांव की गलियां भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।

ग्रामीणों ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए।

गणेश विसर्जन के इस आयोजन ने पूरे खर कलां गांव को एकजुट कर दिया। दिनभर गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

संवाददाता :- पुनीत सेन

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper