बुरहानपुर से 55 श्रद्धालुओं का जत्था तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए रवाना; प्रशांत पाटिल की 20 वर्षों की अटूट यात्रा बनी प्रेरणा

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुधवार बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब 55 श्रद्धालुओं का एक जत्था भगवान श्री तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन हेतु रवाना हुआ। स्टेशन पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए भगवान श्री बालाजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस धार्मिक यात्रा की सबसे मुख्य विशेषता आदरणीय प्रशांत जी पाटिल की निरंतर सेवा और आस्था है। वे विगत 20 वर्षों से लगातार श्री तिरुपति बालाजी महाराज के दर्शन के लिए यात्रा कर रहे हैं। भगवान के प्रति उनका अटूट समर्पण और गहरी आस्था क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। प्रशांत जी पाटिल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन यात्रा से जुड़ते हैं और बालाजी महाराज के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बालाजी महाराज के दर्शन मात्र से ही मन को अपार शांति, असीम आनंद और सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
जत्थे में प्रमुख रूप से शामिल श्रद्धालु:
इस यात्रा में प्रशांत जी पाटिल के साथ धनराज जी महाजन, अशोक जी राठौड़, संजय जी शाह, किशोर जी असवार, हेमंत जी महाजन, शैलेश जी, राकेश मिश्रा, वरिष्ठ भाई साहब संजय जी होलकर, प्रकाश जी लॉर्ड, भीम सिंह चौहान, शैलेंद्र कपूर सहित अन्य गणमान्य एवं श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री तिरुपति बालाजी के चरणों में नमन कर संपूर्ण देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और समस्त नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper