ग्राम तुकईथड़ में सम्पन्न हुआ हिन्दू सम्मेलन, सम्मेलन में हुए लगभग 3 हज़ार लोग
संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया महा हिन्दू सम्मेलन
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर। जिले की खकनार तहसील के ग्राम तुकईथड़ में 18 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन में हजारों लोग शामिल हुए सम्मेलन से पहले कलश यात्रा निकली गई आपको बता दे कि हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ RSS की स्थापना सन् 1925 में हुई थी और सन 2025 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में जगह जगहों पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को साल ओर श्रीफल देकर किया गया कार्यक्रम में ग्राम तुकईथड़ के ही निवासी अंकित चौहान जी की 5 वर्ष की कृष्णवी चौहान जो महारानी झांसी की रानी की वेश भूषा में एक हाथ में तलवार ओर दूसरे हाथ में ढाल रख कर आकर्षण का केन्द्र बनी,सम्मेलन में गोलोक धाम सहजयोग धाम से कुछ बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों ने बल खम्भ का खेल दिखाया बच्चों ने बल खम्भ के रूप मे कई अलग अलग कलाएं दिखाई , ग्राम झिरमिटी से आए ग्रामीणों ने आदिवासी गडली नृत्य किया फिर भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम में 12 गावों के लोग मातृशक्ति के साथ शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन राम कुमार तोमर जी ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुरहानपुर जिले के सुप्रसिद्ध सन्त श्री दादू दयाल महाराज थे और मुख्य वक्ता श्री गजानंद जी दुबे संघ के जिला अधिकारी रहे ,कार्यक्रम में सकल हिन्दू समाज ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

