भाजपा राउ विधानसभा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मंडल वार्ड 76 में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया

  • Share on :

ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72 वें बलिदान दिवस पर  भाजपा राउ विधानसभा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मंडल वार्ड 76 में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया... मंडल महामंत्री सचिन ठाकुर सिंह आंवलिया ने बताया कि सोमवार को मंडल के विभिन्न वार्डों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए वृक्षारोपण के आयोजन किए गए। 
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 76 के अंतर्गत प्रमुख आयोजन बिचौली मर्दाना श्रीजी वेली कॉलोनी गार्डन में हुए.. इस दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल को लेकर 11 पौधों का रोपण किया गया... कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे.. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान...एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वृक्षारोपण करने के साथ ही वर्ष भर उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज श्रीजी वैली में वृक्षारोपण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा वार्ड 76 के संयोजक महेंद्र शुक्ला, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मंडल महामंत्री सचिन ठाकुर सिंह आंवलिया, महामंत्री समरेंद्र सिंह चौहान,जनसेवक चेतन शिवहरे बाबू भैया, लखन गोले एवं दिनेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper