कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक आयोजित की गई

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोक नगर। बैठक में निर्देश दिए कि जिले में गौ संरक्षण के लिए सभी आवश्‍यक सार्थक प्रयास किये जाएं। जिससे गौवंश को सुव्‍यवस्थित एवं सुविधाजनक आश्रय प्राप्‍त हो सके। इस हेतु गौशाला संचालकों द्वारा गौशालाओं में सभी आवश्‍यक कदम उठायें जाए। शासन द्वारा गौशाला संचालन के लिए सभी आवश्‍यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। गौशाला संचालकों द्वारा गौशालाओं में निर्धारित संख्‍या अनुसार गौवंश को रखा जाए। साथ ही गौवंश के लिए चारा,भूसा,पानी,विद्युत,टीनशेड की पर्याप्‍त सुविधा मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने निर्देशित किया कि गौशाला संचालक गौ संवर्धन की दिशा में बेहतर कार्य कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्‍तुत करें। उन्‍होंने निर्देश दिए कि गौशाला के अभाव में कोई भी आवारा मवेशी सड़कों पर विचरण न करें,इस हेतु आवश्‍यक कार्यवाही संबंधितों द्वारा की जाए। उन्‍होंने गोबर गैस प्‍लांट के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए समय समय पर गौशालाओं को निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया जाए। साथ ही निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिले उन्‍हें,उनकी पूर्ति कराई जाए। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों की दक्षता और क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर तक गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्‍होंने गौशालाओं में विद्युत व्‍यवस्‍था हेतु पांच हार्स पावर के सोलर पंप लगवाये जाने हेतु संबंधि‍त अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper