गुण्डा गिर्दी कर कर्ज वसूली करने वाला साहूकार ओर उसके गुण्डे गिरफ्तार

  • Share on :

1. पूरी गैंग पुलिस गिरफ्त में  
2. एक कार व तीन धारदार खटकेदार चाकू बरामद
बिना वैध लायसेंस ऋण अधिक ब्याज पर  रूपये  देकर वसुली में गुण्डा गिर्दी करने वालो के विरूध्द सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी तथा समस्त थानों को निर्देशित किया गया हैं, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद में गरीब बस्ती एरिया में मजदूर वर्ग के लोगों को बाहर से आये कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उनको डरा-धमकाकर कर्ज वसुली के लिये प्रताडित कर रहे हैं, फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरे पत्नि व बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण मेरे द्वारा हसीब उर्फ रहमान निवासी भीमपुरा शुजालपुर से 30 हजार रूपये उधार लिये थे, उसके एवज में अभी तक 60 हजार रूपये हसीब उर्फ रहमान को दे चुका हॅू, उसके बाद बी हसीब उर्फ रहमान मुझसे डेढ  लाख रूपये मांग रहा हैं, व मेरे द्वारा मना करने पर उसके द्वारा मेरे बच्चो व पत्नि का उठाने व जान से मारने की धमकी दी, जिसके भय के कारण मैं शुजालपुर छोडकर कन्नौद में किराये के मकान में रहने लगा, दिनांक 30.08.2026 को रात करीब कन्नौद में मेरे किराये के मकान के सामने एक कार रूकी व उसमें से हसीब उर्फ रहमान व उसके तीन साथी आशिक, आरिफ, अशोक हथियार लेकर कार से उतरे व मेरे से अवैध रूप से डेढ लाख रूपये की मांग की गई, मेरे द्वारा उनसे बोला गया कि मेरे द्वारा तुम्हारे पैसे दे दिये गये हैं, तो उन्होने मेरे साथ गाली गलोच कर मेरे साथ मारपीट, मेरे पत्नि व बच्चो ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की व मेरी पत्नि व लडकी का उठाकर ले जाने लगे फरियादी की रिपोर्ट पर अवैध वसुली, सूदखोरी, अडबाजी तथा  आम्र्स एक्ट अंतर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण के आरोपीगण के तलाश में टीमे भेजकर घेराबंदी व नाकाबंदी की गई  जिसमें  एक कार में आरोपियों को चैक करने पर पकडा गया, जिसमें आरोपीगण हसीब उर्फ रहमान पिता शेर रहमान व आशिक पिता नासिर, आरिफ पिता आबिद, अशोक पिता माखन निवासीगण भीमपुरा शुजालपुर जिला शाजापुर के कब्जे से तीन खटकेदार चाकू व एक कार जप्त की गई व आरोपीगण को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper