राजनगर विधानसभा में बिछेगा सड़को का जाल कई सड़कों का विधायक अरविंद पटैरिया ने किया भूमिपूजन, आवागमन की मिलेगी सुविधा

  • Share on :

देवेंद्र साहू 
छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्री से दरमदा पुरवा सहित अन्य गांव के लिए बनने वाली सड़कों का क्षेत्रीय विधायक ने भूमिपूजन किया। सड़क तैयार हो जाने से गांव और आसपास के मजरा में रहने वाले लोगों का यातायात सुगम होगा।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया ने बुधवार को अपने क्षेत्र की कई संपर्क सड़कों को बनाने हेतु भूमिपूजन किया। इन सड़कों के तैयार हो जाने से यहां के रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। बताया गया है कि राजनगर से दस्सूपुरवा तक करीब 3 किमी की सड़क बनायी जानी है। इसी तरह कर्री से दरमदा पुरवा तक 2.60 किमी सड़क, नयागांव पिपरटोला से नंदलालपुरवा तक 1.90 किमी की सड़क बनाए जाने हेतु विधायक अरविंद पटैरिया ने भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में इन सड़कों का निर्माण कार्य होगा। सड़कें बनकर तैयार होंगी तो विधायक के क्षेत्र के लोगों का आवागमन भी सुगम होगा। विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई ऐसा गांव नहीं बचेगा जो सड़कविहीन रह जाए। समय रहते सभी सड़कों को पक्का बनाया जाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper