बोरी से इंदौर जा रही यात्री बस पर हुआ पथराव बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी 20 से 25यात्री हुए घायल।
दिलीप पाटीदार
सरदारपुर। धार जिले के सरदारपुर थाना की रिंगनोद चौकी अंतर्गत फिर से एक बस हादसे का शिकार हो गई सवारी के अनुसार बस पर किसी शरारती तत्व ने पथराव किया जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में उतर गई और उक्त बस दुर्घटना में करीब 25 यात्रियों के घायल होना बताया जा रहा है , जिनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों सहित राजगढ़ के निजी चिकित्सालय में भी करवाया जा रहा है , घटना के विषय में प्राप्त जानकारी अनुसार बोरी से इंदौर की ओर जा रही शुभम बस क्रमांक एमपी 11 पी 3455 रिंगनोद के टोल नाके के पास पहुंची जहां पर बस चालक पर निशाना साध कर पथराव किया गया जिससे चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गीरी , जिसमें बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए , इसके बाद सूचना पर रिंगनोद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया , घटना में बस पर पथराव के बाद हुए हादसे से को लेकर सवारीयो में भी आक्रोश देखा गया और घटना के बाद मौके पर एकत्रित लोग हाथापाई करते भी दिखे , और विवाद बढ़ता देखकर रिंगनोद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बूझकर शांत करवाया वही इस घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गई थी और करिब 25 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है , एक यात्री के गंभीर घायल होने से उसे रेफर किया गया है , घटना के बाद पूरे मामले को लेकर रिंगनोद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

