29वीं माही पंचक्रोशी पदयात्रा मे उमडा आस्था और विश्वास का जनसैलाब

  • Share on :

केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक प्रताप ग्रेवाल हुए शामिल।
दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर। सरदारपुर क्षेत्र की प्रसिध्द माही पंचक्रोशी पदयात्रा आस्था एवं विश्वास के जनसैलाब के साथ गुरूवार को प्रारंभ हुई, जिसमे हजारो की संख्या मे माही भक्त शामिल हुए। आयोजन का यह 29वाॅ वर्ष है। पदयात्रा मे माही तट पर सुबह 9 बजे धर्म ध्वजा एवं अखण्ड ज्यौत की बोली लगाई गई, जिसमे धर्म ध्वजा उठाने का लाभ 53 हजार रूपये मे विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल ने लिया। वही अखण्ड ज्यौत उठाने का लाभ 16 हजार रूपये मे कैलाश अमलियार द्वारा लिया गया। पदयात्रा माही तट स्थित बलदेव हनुमान मंदिर से पुजन अर्चन पश्चात मंहत मंगलदास महाराज के सानिध्य मे प्रारंभ होकर सरदारपुरा, पंचमुखी चैराहा, अम्बेडकर चैराहा, बस स्टैण्ड होते हुए फुलगांवडी पहुची जहा पर ग्रामीणो द्वारा फरियाली का स्वल्पाहार करवाया गया। इसके पश्चात पटलावदिया, झीर्णेश्वर, गोलपुरा, इमलीपुरा आदि ग्रामो से होते हुए प्रथम विश्राम स्थल मिण्डा पहुची। पदयात्रा का सरदारपुर से मिण्डा तक विभीन्न ग्रामो, चैराहो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया एवं पदयात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया। 5 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने भी शामिल होकर धर्म ध्वजा एवं अखण्ड ज्योत उठाकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई ने बताया कि यात्रा की पूर्व संध्या पर प्राचीन माताजी मंदिर सरदारपुर से नगर के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए माही नदी तट तक 151 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गईं। पंडित राजेश मिश्रा एवं अजय भट्ट द्वारा माही माता का पुजन अर्चन करवाया गया एवं महंत मंगलदास महाराज, विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रोमा मण्डलाई, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, महेश भाबर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, रितेश गुरू आदि द्वारा माही माता को चुनरी अर्पण की गईं एवं चुनरी यात्रा पश्चात माता भक्तो द्वारा पदयात्रियो को भोजन करवाया गया। रात्रि मे माही नदी तट पर दादा दयालु सुन्दरकाण्ड मण्डल द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुती दी गई। पदयात्रा के शुभारंभ पर समिति के कनकमल जैन, मधुसुदन गर्ग, चैतन्य वैष्णव, अंतरसिंह पुजारी, खुमानसिंह बारोड, अजय पाटीदार, जुझार डांगी, हुकुमसिंह सुनेर, रामेश्वर मारू, ओम बाबा आदि उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper