डिजिटल युग में मानसिक स्वतंत्रता व संतुलन की ओर एक सहज कदम- सहजयोग
आज के डिजिटल युग में अत्यधिक मोबाइल उपयोग एक गंभीर सामाजिक और मानसिक समस्या बन चुका है, जिसे “मोबाइल एडिक्शन” या “स्क्रीन टाइम डिसऑर्डर” कहा जाता है। यह समस्या केवल समय की बर्बादी तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। आँखों की कमजोरी, सिरदर्द, अनिद्रा, मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन तथा एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं।
मोबाइल व सोशल मीडिया के प्रति अत्यधिक लगाव और निरंतर स्क्रीन पर बने रहने से मन विचलित रहने लगता है। सूक्ष्म रेडिएशन और लगातार सूचना प्रवाह के कारण मानसिक संतुलन प्रभावित होता है तथा गहरी और शांतिपूर्ण नींद में बाधा आती है। बच्चों और युवाओं में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले रही है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ऐसी स्थिति में परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा प्रदत्त सहजयोग ध्यान एक अत्यंत प्रभावी और प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आया है। सहजयोग ध्यान व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मनियंत्रण और आंतरिक संतुलन प्रदान करता है। यह ध्यान पद्धति व्यक्ति को विचारों की भीड़ से बाहर निकालकर “निर्विचार” एवं “वर्तमान” की अवस्था में स्थापित करती है, जहाँ मन स्वतः शांत और संतुलित हो जाता है।
चिंता, तनाव और मानसिक विचलन से मुक्ति
सहजयोग ध्यान का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह मन में उठने वाली अनावश्यक चिंताओं और तनावपूर्ण विचारों को सहज रूप से शांत करता है। मोबाइल और सोशल मीडिया के कारण उत्पन्न मानसिक विचलन पर नियंत्रण पाने में यह अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है। ध्यान के माध्यम से व्यक्ति वर्तमान में जीना सीखता है और भूत एवं भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर मानसिक शांति का अनुभव करता है। इससे तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।
एडिक्शन पर नियंत्रण का प्रभावी उपाय
किसी भी प्रकार की लत से बाहर आने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और मन पर नियंत्रण आवश्यक होता है। सहजयोग का मूल आधार ही मन की एकाग्रता और निर्विचार अवस्था है। इसमें किसी प्रकार की जबरदस्ती या कठोर अनुशासन की आवश्यकता नहीं होती; बल्कि ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति स्वाभाविक रूप से गलत आदतों से दूर होने लगता है। यही कारण है कि डिजिटल डिटॉक्स और मोबाइल एडिक्शन से मुक्ति में सहजयोग अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है।
जीवन में संतुलन, रचनात्मकता और आनंद
सहजयोग न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि जीवन में जागरूकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी विकास करता है। ध्यान के अभ्यास से चित्रकला, संगीत, नृत्य, लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ती है और व्यक्ति कृत्रिम जीवनशैली से निकलकर प्रकृति और वास्तविक जीवन के अधिक निकट आ जाता है। यह संतुलन अनेक मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं को स्वतः कम करने में सहायक होता है।
ध्यान की इस वैज्ञानिक एवं पूर्णत: नि:शुल्क पद्धति की अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 18002700800 पर संपर्क करें।

