विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

  • Share on :

सुश्री कौर ने भोजन का चखा स्वाद, हमारे शिक्षक ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति का किया अवलोकन
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । जिले की शालाओं में संचालित  शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शिक्षा की गुणवत्ता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ को सुदृढ़ करने अधिकारियों को विद्यालयों के सतत् निरीक्षण करने निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर और समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का आकलन किया।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर पहुंची हाई स्कूल स्कूल चाका और कुठला
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने हाईस्कूल चाका और कुठला का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति का हमारे शिक्षक एप पर अवलोकन किया। सुश्री कौर ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन चखकर स्वाद लिया और गुणवत्ता परखी।  उन्होंने स्टोर रूम पहुंचकर भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को देखा। उन्होंने साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
इन स्कूलों में पहुंचे जनपद सीईओ
सर्व श्री जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह ने ग्राम चनेहटी, बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार झा ने रैपुरा, इमलिया, पटी कला, पटोरी, गोरहा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, ढीमरखेड़ा के सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने झिन्ना पिपरिया और खमरिया, विजयराघवगढ़ के सीईओ ब्रतेश जैन ने कांटी, रीठी के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह ने शासकीय माध्यमिक शाला देवगांव,माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला जमुनिया,माध्यमिक शाला सैदा, प्राथमिक शाला मडीया,हाई स्कूल और माध्यमिक शाला हरद्वारा एवं अन्य ग्राम पंचायतों की शालाओं में पहुंच कर शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों और बालक बालिकाओं की उपस्थिति पंजी, छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षिक गुणवत्ता को परखा, मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार बना या नहीं, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्व सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन तैयार कर समय पर गुणवत्ता पूर्ण स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना, खेलकूद की गतिविधियां एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं और विषयों पर गहन चर्चा कर सुधारात्मक निर्देश दिए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper