रिफॉर्म उत्सव 2026 के अंतर्गत इफको ने पेरवारा में आयोजित की किसान सभा

  • Share on :

धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा।  संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नैनो उर्वरकों एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी जानकारी भारत सरकार के रिफॉर्म उत्सव 2026 के अंतर्गत सहकारी संस्था इफको द्वारा जिले के ग्राम पेरवारा में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
किसान सभा के दौरान किसानों को इफको के विभिन्न कृषि उत्पादों की उपयोगिता एवं उनके वैज्ञानिक उपयोग के बारे में बताया गया। इनमें नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, बायोफर्टिलाइजर, बायोडीकंपोजर एवं सागरिका आदि उत्पाद शामिल रहे।
किसानों को बताया गया कि फसल की आवश्यकता, मृदा की स्थिति एवं अनुशंसित मात्रा के अनुसार उर्वरकों का संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग किया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उर्वरक प्रबंधन एवं जागरूकता योजना (PM-PRANAM) के संबंध में भी किसानों को जानकारी प्रदान की गई। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ ही जैव उर्वरकों एवं नैनो उर्वरकों जैसे वैकल्पिक एवं पूरक उर्वरक स्रोतों को कृषि में उचित तरीके से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।विशेषज्ञों द्वारा किसानों को मृदा में जीवांश कार्बन (ऑर्गेनिक कार्बन) बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने तथा भूमि की दीर्घकालिक उर्वरता एवं उत्पादकता को बनाए रखने के लिए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से कृषि लागत को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और फसल उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।किसान सभा में पेरवारा समिति के प्रबंधक श्री आनंद दुबे सहित लगभग 40 किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper