लखनऊ में श्रेयस का तूफान: 42 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक, पहले टी20 में वेस्टइंडीज चित
लखनऊ। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 8 विकेट की जीत के साथ की है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी 171 रनों पर सिमट गई। भारत ने 15वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 5 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो गया है।
भारतीय टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर जीत के हीरो रहे। उन्होंने 42 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। अय्यर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। 43 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के मारे। ईशान किशन के साथ अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 137 रन जोड़े।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए तो संजू सैमसन के बल्ले से 11 रन निकले। ईशान किशन 27 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाज महंगे रहे। रोस्टन चेज और अकली हुसैन को 1-1 विकेट मिले।
कैरेबियन टीम के लिए शाई होप और कामिल पूरण की सलामी जोड़ी ने 27 गेंदों में 38 रन जोड़े। कामिल 11 गेंदों में 12 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। छठे ओवर में टीम को दो झटके लगे। शिमरोन हेटमायर (5) और रॉवमैन पॉवेल (0) सिर्फ 44 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कप्तान शाई होप ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 63 रन जुटाए। होप 37 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
होप के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि 135 के स्कोर तक मेहमान टीम ने अपने 8 विकेट खो दिए। शेरफेन रदरफोर्ड ने अकील होसेन के साथ टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच 18 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हुई, जिसने मेहमान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रदरफोर्ड 34 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट नमन धीर ने 3 विकेट निकाले, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट हाथ लगे।
साभार नवभारत टाइम्स

