कार पर पलटा ट्राला, खिड़कियां काटकर निकाले गए शव; एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

  • Share on :

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। चने से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर हुंडई आई-10 कार के ऊपर पलट गया। 
ट्राले के नीचे दबने से कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को क्रेन की मदद से ट्राला हटवाना पड़ा। कार की खिड़कियां काटकर शवों और घायल बच्चे को बाहर निकाला गया।
राजस्थान के बानपुर के आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक का परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था। परिवार के सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार को सभी आई-10 कार में सवार होकर वापस द्वारका, दिल्ली लौट रहे थे। 
त करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची। इसी दौरान चने से भरा ट्राला कार पर पलट गया। कार पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper