बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत, दो झांसी रेफर
पिछोर-चंदेरी रोड पर मसीदघाट कलारी के सामने सुबह 3:45 बजे हुआ हादसा, ते...
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास हुआ। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर करीब 12 बजे एक यात्री वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार ताशा पार्टी के सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में राजरप्पा थाना क्षेत्र के मरांगमरचा के लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई