पति के मौत दर दर भटक रही महिला बच्चों के पालन के लिए नौकरी की मांग

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। पति की ड्यूटी के दौरान मौत के बाद एक महिला अब अपने छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए नौकरी की गुहार लगा रही है। धनपुरी वार्ड क्रमांक 22 निवासी रश्मि नामदेव ने संभागीय कमिश्नर को आवेदन देकर अपने दिवंगत पति के स्थान पर रोजगार देने की मांग की है।

रश्मि नामदेव ने बताया कि उनके पति स्व. सुनील कुमार नामदेव नगर पालिका परिषद धनपुरी में पिछले 15 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। 9 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन हो गया। पति की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब रश्मि पर आ गई है।

उन्होंने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र महज 9 साल और 3 साल है। घर चलाने के लिए कोई अन्य आय का साधन नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पति के स्थान पर नौकरी दी जाए, ताकि वे बच्चों का पालन-पोषण और उनकी पढ़ाई जारी रख सकें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper