पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत के लिए 80 किमी पैदल सलकनपुर जा रहा करताना का युवक

  • Share on :

वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स हरदा
हरदा जिले के करताना निवासी 24 वर्षीय संजय पिपलोदे की अनोखी पदयात्रा, कहा- उपचुनाव हुए तो कमल पटेल भारी मतों से जीतें, माँ विजयासन के दरबार में मन्नत मांगने निकला समर्थक, अगले विधानसभा चुनाव में कमल पटेल की जीत पर नर्मदा परिक्रमा का भी लिया है संकल्प
हरदा।नवरात्रि में आपने कई लोगों को माता रानी के दरबार में पैदल जाते देखा होगा, लेकिन हरदा जिले के एक युवक की पैदल यात्रा सबसे अलग और चर्चा का विषय बनी हुई है। हरदा जिले के करताना निवासी 24 वर्षीय संजय पिपलोदे करीब 80 किलोमीटर पैदल चलकर माँ विजयासन धाम सलकनपुर जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी यह मनोकामना स्वयं या परिवार के लिए नहीं है। संजय अपने पसंदीदा नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं। संजय का कहना है कि वे हरदा जिले के लाड़ले और प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रशंसक हैं। यदि हरदा में उपचुनाव होते हैं तो कमल पटेल भारी मतों से जीतकर विधायक बनें, इसी मन्नत को लेकर वे माँ के दरबार में जा रहे हैं। संजय ने बताया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की जीत को लेकर भी उन्होंने माँ नर्मदा की पाँच महीने पाँच दिन की परिक्रमा करने का भी संकल्प लिया है। 80 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण कर सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर संजय माता रानी के दरबार में निशान चढ़ाकर माथा टेककर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना माता रानी से करेंगे।
युवक की इस पदयात्रा को लेकर जनचर्चा है कि नेता तो बहुत हैं, समर्थक भी बहुत हैं, लेकिन संजय की यह निस्वार्थ यात्रा समर्थकों में एक अलग ही कहानी बन गई है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper