भाजपा एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष नियुक्ति पर उठे सवाल, दीपक वर्मा ने जताई नाराजगी
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को मि...
दिव्यानंद अर्गल
गोहद। गोहद के वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर में 18 वर्षीय राजेश जाटव ने कथित मारपीट और सार्वजनिक अपमान से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 जून की शाम पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी रामप्रकाश जाटव, उसके पुत्र कौशल जाटव और कोमल जाटव ने राजेश के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की थी। घटना के करीब दो घंटे बाद राजेश ने अपने घर में फांसी लगा ली। थाना गोहद में मर्ग क्रमांक 14/26 की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा, गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश जाटव, कौशल जाटव एवं कोमल जाटव के विरुद्ध धारा 108 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई