इंदौर में घात लगाकर युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के सुदामा नगर डी सेक्टर में एक युवक को गोली मारी दी गई। घटना बुधवार सुबह की है। युवक पर आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया। गोली युवक को छूकर निकली। इस गोलीकांड के बाद युवक बेहोश हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
घटना की जानकारी मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों ने सरेआम एक युवक पर सुदामा नगर के गोपुर क्षेेत्र में गोली चला दी। इस घटना मेें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। 
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैैठे थे। जैसे ही युवक आया। उस पर फायर कर दिया और फिर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper