अखबार बांटने निकला युवक सड़क हादसे का शिकार 8 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ एफ आई आर

  • Share on :

बिलासपुर सुबह-सुबह साइकिल पर अखबार बांटने निकला 21 वसीय विकास दास अपने परिवार का सहारा बने निकला था लेकिन एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के आठ दिन भी  बाद एफ आई आर नहीं होने से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं? 
रतनपुर थाने क्षेत्र के ग्राम 
मोहतरोई निवासी विकास 14 अप्रैल की सुबह नेशनल हाईवे 130 पर अखबार बांट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 
थानों के चक्कर में भटकते रहे परिजन
हादसे के बाद इंसाफ के लिए भटकते रहे परिजन। पहले कोनी थाना और फिर रतनपुर थाना भेजे जाने के कारण मामला सीमा विवाद उलझा रहा परिजनो को खुद फोटो और लोकेशन के आधार पर घटनास्थल साबित करना पड़ा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पिता के साथ परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था 6 महीना पहले ही काम शुरू किया था उसकी मौत के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में है।
पुलिस की सफाई 
केस डायरी रतनपुर थाने में पहुंच गई है और जांच शुरू हो गई है सीसी फुटेज खंगाल जा रहे हैं जिसमें एक कबीर नमक बस संदिगघ नजर आई है पर्याप्त सबूत जुटाना के बाद नामजद एफ आई आर दर्ज की जाएगी
नूपुर उपाध्याय एसडीओपी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper