जिला जेल कटनी में हर माह आयोजित होगा आधार शिविर

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । जिला जेल, कटनी में निरुद्ध विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदियों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अब प्रत्येक माह आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को जिला जेल परिसर में लगाया जाएगा।
 जिला जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनाए जाने तथा आधार से संबंधित आवश्यक कार्यवाहियों को समय-सीमा में पूरा करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके तहत निर्धारित तिथि पर जेल परिसर में आधार शिविर आयोजित कर बंदियों को आधार पंजीयन एवं आधार से संबंधित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर जेल परिसर में आधार कैम्प का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को आधार संबंधी सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े और उनकी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूरी हो सके।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper