एसपी के व्यवहार पर आप ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

  • Share on :

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जनसमस्याओं और न्याय की मांग को लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभद्र व्यवहार किया गया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह तोमर के अनुसार, प्रदेश प्रवक्ता कुशवाह, प्रदेश यूथ अध्यक्ष जितेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष तिलोचन सिंह, संगठन मंत्री मनोहर लाल साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हरिशंकर मौर्य और पुरुषोत्तम बौद्ध से जुड़े प्रकरण में न्याय की मांग लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। पार्टी का आरोप है कि चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से "Get Out From My Office" कहते हुए कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा। आम आदमी पार्टी का कहना है कि इस व्यवहार से प्रतिनिधिमंडल और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक गरिमा के अनुरूप नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपनी शिकायत सम्मानपूर्वक प्रशासन के समक्ष रखने का अधिकार है। आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि वह जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper