कृषि महाविद्यालय इंदौर में छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन
राजेश धाकड़
इंदौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इंदौर द्वारा कृषि महाविद्यालय इंदौर के अधिष्ठाता को छात्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में RAWE बैच 2025-26 के लंबित भुगतान एवं किट वितरण, प्लेसमेंट सेल की स्थापना, कैंपस इंटरव्यू, रोजगार मेले, शिक्षकों की कमी दूर करने, लैब एवं प्रायोगिक सुविधाओं में सुधार, हॉस्टल व्यवस्था बेहतर करने, छात्रवृत्ति भुगतान तथा मेडिकल आधार पर परीक्षा अनुमति जैसी मांगें रखी गईं।
इस दौरान महानगर मंत्री देवेश गुर्जर, मालवा प्रांत सह मंत्री कुशल यादव, एग्रीविजन संयोजक निक्की धाकड़, नवलखा जिला संयोजक योग शर्मा, कृषि महाविद्यालय कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छात्रों के कई शैक्षणिक मुद्दों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा सवाल पूछने पर अधिष्ठाता ने चुप्पी चुप्पी साधी, कई शैक्षणिक मुद्दों पर छात्रों के सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए अधिष्ठाता
कृषि महाविद्यालय इंदौर के अधिष्ठाता डॉ. भरत सिंह ने ABVP द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को स्वीकार करते हुए सात दिवस में समाधान का आश्वासन दिया। महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने कहा कि यदि सात दिवस में मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।

