100 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को वृत्त आंतरिक-2 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक जया मुजाल्दे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर सदर बाजार निवासी संदीप पिता धर्मेंद्र मौर्या (31 वर्ष) की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-VD-1677 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के बोरे से 100 क्वार्टर देसी मसाला मदिरा बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने कुल 18 बल्क लीटर अवैध मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। जब्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 95 हजार रुपये बताया गया है।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक उस्मान मिर्ज़ा एवं राहुल जामोद का विशेष योगदान रहा।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper