गंगवाल बस स्टैंड पर हॉट स्पॉट चेकिंग में 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गंगवाल बस स्टैंड से एक व्यक्ति को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए है।
पुलिस के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को थाना छत्रीपुरा की टीम गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में हॉट स्पॉट चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पेंट की जेब से एक सफेद पारदर्शी जिपर पन्नी में रखा 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी की पहचान विक्की पथरोड (30), निवासी शुल्पा खेड़ी, राज मोहल्ला, इंदौर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त जोन-4 नरेन्द्र सिंह रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सराफा यश बिजोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा संजीव श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में उनि. पवन नरवरे, प्रआर. धर्मेन्द्र पाठक, आरक्षक अरुण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह एवं धर्मेन्द्र सोनगरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper