महिला जज को बदनाम करने का आरोप: सौरव दास और गोपाल राय को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

  • Share on :

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से जुड़े आपराधिक अवमानना केस में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। उन्हें आपराधिक अवमानना के केस में जवाब देने के लिए नोटिस तो जारी किया ही गया है, उनपर इस मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगा है।
दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर दुडेजा की बेंच ने इसी हाई कोर्ट की महिला जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से जुड़े एक आपराधिक अवमानना के केस में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास से चार हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सौरव दास और गोपाल राय पर आरोप है कि वो जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को 'बदनाम' करने की नीयत से सोशल मीडिया पर चली 'सोची-समझी मुहिम' का हिस्सा थे।
दिल्ली हाई कोर्ट ने इस केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल , आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से भी उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक अवमानना केस में चार हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा है।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper