महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्यवाही
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी। विजयराघवगढ़  थाना प्रभारी  अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक ;30/06/2026 को विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला के द्वारा की गई रिपोर्ट पर कटनी महिला थाने में जीरो एफआईआर करने के उपरांत थाने में अपराध धारा 296 (6),(332(b) 351 (3),64 (1) 78(2) bns की असल कायमी की गई। पीड़िता के द्वारा बताया गया कि वह एक शादीशुदा महिला है और आरोपी की पत्नी पीडिता की सहेली है इसी वजह से आरोपी और पीड़िता का आपस में संपर्क हुआ। आरोपी पीड़िता को करीब दो माह से बात करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पीड़ित महिला का पति कथा वाचने के लिए 15 से 20 दिनों के लिए घर से बाहर  रहते हैं इसी का फायदा उठाकर आरोपी प्रशांत उर्फ शेरा मिश्रा पिता श्री सुंदरलाल मिश्रा उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बडगइयां सलैया थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा, घर पर अकेली महिला से बलात्कार किया गया। पीड़ित महिला ने पति के वापस आने पर पति को पूरी घटना बताई और फिर महिला और उसके पति ने कटनी महिला थाने  में रिपोर्ट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरा मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां पर उसे माननीय न्यायालय के द्वारा न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 
 पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, एएसआई जगदीश पांडे आरक्षक पप्पू प्रजापति, अंजनी झा एवं आरक्षक चालक मज्जू कोल का विशेष योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper