राष्ट्रपति पदक हेतु चयनित एसीपी विजय चौधरी का आईटोटा ने किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन

  • Share on :

सह संपादक अनिल चौधरी 
इंदौर। ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईटोटा) की ओर से जूनी इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)  विजय चौधरी के राष्ट्रपति पदक हेतु चयनित होने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस उपलब्धि पर आईटोटा पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवाओं एवं समर्पण के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आईटोटा के अध्यक्ष मंडल के प्रमुख सी. एल. मुकाती एवं अध्यक्ष अमरजीत सिंह बग्गा ने  विजय चौधरी का अभिनंदन करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राष्ट्रपति पदक हेतु उनका चयन पूरे इंदौर के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य पुलिस अधिकारियों एवं युवाओं को भी अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में सह-सचिव मनप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष बंटी छाबड़ा,  दीपक खंडेलवाल,  मोहित डाबी, सोनू भसीन, मीडिया प्रभारी चरणप्रीत सिंह सहित आईटोटा के अन्य पदाधिकारी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे।आईटोटा पदाधिकारियों ने कहा कि  विजय चौधरी को मिला यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा का गौरवपूर्ण प्रमाण है। उनकी उपलब्धि से इंदौर पुलिस के साथ-साथ समस्त इंदौरवासियों में भी गर्व और खुशी का माहौल है।इस अवसर पर आईटोटा परिवार ने एसीपी  विजय चौधरी को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper