गैस सिलेंडर से गैस रिसाव की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टाला बड़ा हादसा

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ।  07 जून को ग्राम चंपानेर, थाना थांदला चौकी खवासा क्षेत्र से डायल-100/112 पर गैस सिलेंडर से अत्यधिक गैस रिसाव होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना इवेंट क्रमांक POL07062602593 के माध्यम से एफआरवी-08 थाना पेटलावद को प्राप्त हुई।
सूचना मिलने पर एफआरवी स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। फरियादी नरसिंह पिता कालू मुनिया से मोबाइल पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके घर में रखे गैस सिलेंडर से अत्यधिक गैस का रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास के लोग भयवश अपने घरों से बाहर निकल गए हैं।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया। घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर से लगातार गैस निकल रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। एफआरवी के आरक्षक क्रमांक 215 रवि एवं पायलट रजनीश सिंगाड़ ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित रूप से घर से लगभग 200 फीट दूर खुले स्थान पर पहुंचाया तथा आवश्यक सावधानियां बरतकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता से संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper