आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी  के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक-10/05/2026 
वृत्त- देपालपुर में वृत- उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एव टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार चारपहिया वाहन क्रमांक-MP09ZF7973  मारुति ईको वेन ग्रे कलर की गाड़ी को रोककर तलाशी लेने पर उसके अन्दर *15 बीयर की पेटियों में 360 केन बडवार्डजर मेग्नम इंटरनेशनल किंग ऑफ बीयर अंकित सभी फोर सेल इन हरियाणा अर्थात् केवल हरियाणा में बेचे जाने के लिए विदेशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी ,को विधिवत् जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर वाहन चालक - सूरज पिता श्री चिमन  बुन्देला उम्र-28 वर्ष  निवासी- रंगवासा राऊ हा. मु. वाणगंगा जिला इंदौर (म. प्र.)* को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाकर। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संधाधित 2000 धारा 34(1)क 34(2)  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जब्त मदिरा और वाहन की कुल बाजार मूल्य =572000/- कीमत रुपए रही। 
आज की कार्यवाही में  मुख्य आबकारी आरक्षक/आरक्षक श्री बद्रीसिंह जमरा ,सावन सिसोदिया, रवि बघेल , योगेश कुमार मोहविया व राशी सलोट वाहन चालक मोनू का सराहनीय योगदान रहा ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper