आबकारी इंदौर की कार्यवाही
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक-15/05/2026
वृत्त- देपालपुर में वृत- उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एव टीम के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर काली बिल्लौद रोड पर चेकिंग दौरान काले रंग की पल्सर दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 09DZ8265 पर संजय पिता अमरसिंह निवासी इंदौर एवं सुनील पिता भंवरसिंग निवासी इंदौर के द्वारा अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक झोले में 24 नग बोल्ट बीयर केन के जप्त किए गये।
दोनों आरोपियों को मध्य प्रदेश आबकारी अधि.1915 की धारा 34(१) क का प्रकरण पंजीबद्ध कर ,मौके पर ही जमानत मुचलके पर छोड़ा गया। जप्त मदिरा व वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 155000/- रुपए रही।
आज की कार्यवाही में आरक्षक सुश्री राशि सोलट , रवींद्र कुमार बघेल व सावन सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा ।

