रामलला के दर्शन से पहले एक्शन: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय देर रात गिरफ्तार, पत्नी ने जताई चिंता

  • Share on :

अयोध्या। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को राम मंदिर जाने से पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है। अजय राय ने कांग्रेस के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को राम मंदिर जाकर रामलला का दर्शन करने का ऐलान किया था। अयोध्या के श्री पैलेस होटल में ठहरे अजय राय को सोमवार देर रात पहले हाउस अरेस्ट करने की बात सामने आई थी। इसके बाद अजय राय ने एक्स पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी और पुलिस पर जीप में बैठाकर कहीं लेकर जाने की बात कही। अजय राय की पत्नी रीना राय ने भी इसे लेकर चिंता जताई है। देर रात जीप से अजय राय को लेकर जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर गरमाई सियासत के बीच यूपी कांग्रेस ने अजय राय की अगुवाई में पार्टी के नौ सदस्यी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने का ऐलान किया था। प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के साथ अमेठी से सांसद केएल शर्मा, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, इलाहाबाद से सांसद उज्जवल रमण सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, महराजगंज की फरेंदा सीट से विधायक वीरेंद्र चौधरी, बाराबंकी के पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और बाराबंकी की कुर्सी सीट से विधायक रहीं मीता गौतम को शामिल किया गया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper