चौकी पिटोल थाना झाबुआ पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई

  • Share on :

422 ग्राम गांजा कीमत करीब ₹5,000/- जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में  पुलिस चौकी पिटोल, थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिटोल बड़ी स्थित महाराजा चौक के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में लेकर बिक्री हेतु रखे हुए है।
चौकी पिटोल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 422 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000/- है। 
आरोपी  के विरूध्द थाना कोतवाली झाबुआ में  अपराध क्रमाक 0843/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराघ पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 गिरफ्तार आरोपी
दिनेश पिता मन्नुसिंह बड़दवाल उम्र 53 वर्ष निवासी महाराजा चौक हवेली मोहल्ला पिटोल बड़ी थाना झाबुआ जिला झाबुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper