वाहनों की चैकिंग के दौरान की गई कार्यवाही
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोकनगर जिले की तहसील चंदेरी के स्कूलों की चैकिंग की गई। जिसमें चंद्रभान सिंह पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकादमी, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद स्कूल की वाहनों की चेंकिग की गई। जिसमें नियम विरूद्ध संचालन करने पर चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क के रूप में कुल 82 हजार रूपये की राशि बसूल की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उन्हे पूर्ण करने के लिए निदेर्शित किया गया। इस कार्यालय द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्कूल बसों व यात्री बसो की तथा अन्य वाहनो की चैकिंग की जा रही है चैकिंग के दौरान जो वाहन अनफिट या क्षमता से अधिक यात्री मिलते है उनके विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाती है, कार्यालय द्वारा 01 अप्रैल 2025 से अभी तक कुल 117 वाहनों क विरूद्ध चालानी कार्यवाही से समन शुल्क राशि रु 3,13,500 एवं दो यात्री वाहनों को जप्त कर कर राशि रु 15,02,633 वसूल कर कुल राशि 18,16,133 रूपये की वसूली वाहनों की चैकिंग से की गई ।

