करैरा में प्रशासन एवं आबकारी विभाग की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई, लगभग 400 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली जहरीली OP ज़ब्त
- हाथ भट्टी शराब बनाने वाली 10 पक्की भट्टियां और 05 लहान गलाने वाली पक्की टंकियां नष्ट
- 2500 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट
- 3 ट्रॉली अवैध लकड़ी ज़ब्त
शिवपुरी। सागर में जहरीली शराब से हुयी मौतों के मद्देनजर शिवपुरी में इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी श्री शुभम दांगोड़े के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अनुपम शर्मा जी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ने जिला आबकारी विभाग एवं प्रशासन के साथ 8 सितंबर 2026 को लगातार तीसरे दिन वृत्त करैरा में बड़ी कार्रवाई की।
इस दौरान करेरा कंजर डेरे पर दबिश दे कर jcb से खुदवा कर जमीन के अंदर गाड़ कर रखी गई 02 ड्रम में 400 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली जहरीली OP ज़ब्त कर 2500 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया. मौके से शराब की भट्टी में प्रयोग के लिए रखी 03 ट्रॉली अवैध लकड़ी ज़ब्त की गई एवं 10 पक्की भट्टियां और लहान गलाने के लिए बनाई गई पक्की टंकियां jcb से नष्ट कारवाई गईं तथा शराब बनाने का समान ज़ब्त किया गया. कुल ज़ब्त सामग्री की बाजार कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये है
इसी अभियान में तीनों दिनों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि आम जनता से मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में श्री अनुपम शर्मा अनुविभागीय दंडाधिकारी करेरा आबकारी वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, उपनिरीक्षक बृजराज शर्मा,आरक्षक अनिल यादव एवं नगर सैनिक दिलीप और ऋतु का सराहनीय योगदान रहा।
जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

