झाबुआ के मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

  • Share on :

प्रशासन का सख्त एक्शन: विजय स्तंभ से छतरी चौक तक हटा अतिक्रमण, अब चौड़ी नजर आएगी सड़क- एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान।
नगर पालिका, राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई।
अवैध गुमटियां और हाथ ठेले हटने से टला दुर्घटनाओं का खतरा।
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसडीएम महेश मंडलोई के नेतृत्व में विजय स्तंभ से लेकर छतरी चौक तक के प्रमुख मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस सघन अभियान में नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक साथ मोर्चा संभाला। कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से खड़े किए गए हाथ ठेलों, लगाई गई गुमटियों और अन्य अस्थायी कब्जों को सख्ती से हटा दिया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।

कार्रवाई का असर और लोगों को राहत-
लंबे समय से इस मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी, जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अवैध कब्जों के हटते ही अब यह सड़क काफी चौड़ी और साफ नजर आने लगी है।
इस महत्वपूर्ण कदम से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि संकरे रास्ते की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी हद तक टल गई है। वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम पर राहत की सांस ली है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि दोबारा इस क्षेत्र में अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper