एडवोकेट सुनील राठौड़ गौर बंजारा युवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
राजेश धाकड़
इंदौर। गौर बंजारा युवा दल, मध्य प्रदेश द्वारा युवा नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं अधिवक्ता एडवोकेट सुनील राठौड़ को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
एडवोकेट सुनील राठौड़ वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, खण्डपीठ इंदौर में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वे विधि क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय हैं। समाज के युवाओं को संगठित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल रहा है।
गौर बंजारा युवा दल ने उनकी सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा वर्ग और अधिक संगठित होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट सुनील राठौड़ ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा समाज और संगठन के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, युवा साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

