अयोध्या के बाद अब एमपी के बगलामुखी मंदिर में दान चोरी का मामला! चांदी और नकदी के हेरफेर के आरोप

  • Share on :

आगर मालवा. अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ, मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गैर सरकारी समिति गठित कर चांदी, आभूषण और नगदी रूप में विभिन्न दानों की चोरी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. 
 इस आरोप के चलते श्रद्धालुओं सहित प्रशासन के भी कान खड़े हो गये है. दरअसल,नलखेड़ा में मंदिर के रजत सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर परिसर में एक गैर-शासकीय समिति द्वारा श्रद्धालुओं से नगद, स्वर्ण और रजत दान मिलने और उनके उपयोग में वित्तीय अनियमिताएं पाए जाने के आरोप लगे हैं. जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. आगर मालवा की कलेक्टर प्रीति यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल का गठन किया है.
 इस दल के अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बी.एस.सोलंकी होंगे. उनके साथ जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नगर परिषद नलखेड़ा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है. यह समिति सात दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी. कलेक्टर ने अपने आदेश में जांच समिति को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह यह जांच करे कि क्या मंदिर परिसर में अधिकृत प्रबंधन व्यवस्था से अलग समानांतर दान संग्रह की व्यवस्था संचालित की गई है या चल रही है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper