चंपई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा का हाथ थामा

  • Share on :

रांची। विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है। चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। बता दें, हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधायक लोबिन हेम्ब्रम को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से निष्कासित नेता हेम्ब्रम भाजपा में शामिल हो गए।
गौरतलब है, 30 अगस्त को चंपई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा देने के बाद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ यहां आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। केंद्रीय मंत्री सिंह ने 'टाइगर जिंदा है' कहते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया था। इस मौके पर वरिष्ठ आदिवासी नेता (67) भावुक नजर आए। दरअसल, सोरेन झारखंड में 'कोल्हान टाइगर' के नाम से भी मशहूर हैं।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper