प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे कृषक अशोक वर्मा के खेत का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • Share on :

रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा 
महू। 18 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत अंबाडा में कृषक अशोक गब्बूलाल वर्मा के खेत का कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि संदीप यादव, अनुविभागीय अधिकारी कृषि शोभाराम अस्के, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सर्वज्या काकोडे एवं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी बिरेन्द्र कोंगे मौजूद रहे।

कृषक अशोक वर्मा द्वारा प्राकृतिक खेती को अपनाकर कम लागत में फसल उत्पादन किया जा रहा है। खेत में बुवाई से पूर्व हरी खाद का उपयोग कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र से तैयार संजीवनी और हाईपावर जैसे प्राकृतिक घोलों का उपयोग फसल उत्पादन में किया जा रहा है। कीट नियंत्रण के लिए पांच पत्ती काढ़ा और गोमूत्र का उपयोग किया जा रहा है।

कृषक द्वारा वृक्ष वृद्धि अभियान, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन कर अन्य किसानों को उपलब्ध कराने तथा यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही खेती से जुड़े दस्तावेजों और श्रमिकों को किए जाने वाले भुगतानों को डिजिटल माध्यम से दर्ज कर वे डिजिटल फार्मर के रूप में भी पहल कर रहे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper