एआईजे के बढ़ते गौरवशाली कदम : सेवा, सम्मान और जनकल्याण का प्रेरणादायी अभियान

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) निरंतर सामाजिक सरोकारों, जनहित और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की नई मिसाल स्थापित कर रहा है। देश भर के 600 से अधिक जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से सतत सक्रिय एआईजे ने एक बार पुनः अपने जनहितैषी कार्यों से समाज में प्रेरणादायी संदेश दिया।

मध्यप्रदेश प्रशासन में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का सम्मान एआईजे झाबुआ जिला इकाई द्वारा गरिमामयी वातावरण में किया गया।

यह सम्मान समारोह भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के यूथ विंग नेशनल चेयरमैन ऊर्जावान युवा संदीप जैन सलीम हुसैन लक्की शर्मा राकेश पोद्दार तथा स्नेहिल जिलाध्यक्ष प्रकाश पड़ियार के सबल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का प्रेरणादायी प्रशासनिक सफर यह सिद्ध करता है कि यदि सेवा, समर्पण और जनहित की भावना के साथ कार्य किया जाए तो प्रशासन केवल शासन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का सशक्त आधार बन सकता है।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की प्रेरणा और सकारात्मक सोच से प्रेरित होकर टीम एआईजे ने झाबुआ जिला चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों का भी सम्मान किया। स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात समर्पण के साथ कार्य कर रहे चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एआईजे परिवार ने उन्हें समाज के वास्तविक सेवक बताया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों को फल एवं बिस्किट्स का वितरण भी सद्भावना एवं मानव सेवा के भाव के साथ किया गया।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने एआईजे की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय मूल्यों को सशक्त करने वाला प्रयास बताया।

कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में एआईजे पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, सेवा और सद्भावना का प्रेरणादायी वातावरण बना रहा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) विगत 12 वर्षों से क़रीब 22 राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकार हित एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पत्रकार जगत के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सहायता तथा प्रतिभा सम्मान जैसे अनेक जनहितकारी कार्य एआईजे की विशेष पहचान बन चुके हैं।

एआईजे की सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की यह गौरवशाली यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सद्भावना की इसी अनंत श्रृंखला में एक और भव्य आयोजन का समापन सदैव की परंपरा अनुसार शानदार स्नेह भोज के साथ आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper