आज से योगेश्वर धाम पर होगा अखंड रामायण पाठ

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ श्रावण के पवित्र महीने मे झाबुआ जिले के एक मात्र पश्चिममुखी श्री योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर 24, घंटे का अखंड रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ दोपहर 1, बजे से होगा 
उक्त जानकारी देते हुए योगेश्वर धाम संस्थापक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे से पंडित जी श्री रमेशचन्द्र जी त्रिवेदी के मार्गदर्शन मे अखंड रामायण पाठ के मुख्य लाभार्थी द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जायेगा जो सोमवार को दोपहर 2 15 बजे, संपन्न होगा उसके पश्चात हनुमान चालीसा पाठ एवं भुतभावन बाबा योगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक अभिषेक के लाभार्थियों द्वारा पंडित विशाल जी शर्मा के मार्गदर्शन मे किया जायेगा एवं रुद्राभिषेक के पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न होगा यहां यह ज्ञात हो कि योगेश्वर महादेव के भक्तों द्वारा योगेश्वर धाम पर प्रति शनिवार एवं मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है कालोनी के नीरज राठोड़ , अशोक देवड़ा, वाल्मीकि तिवारी, श्यामसुंदर गुप्ता, विशाल जोशी, प्रहलाद सिंह चोहान, अमीत शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता ,हिरालाल,पालिवाल, पंडित प्रकाश त्रिवेदी, सहित समस्त कालोनीवासियों ने नगर के नागरिकों माताओं बहनों से अखंड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ एवं रुद्राभिषेक मे पधारकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper