संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में अंगदान एवं देहदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की महत्वपूर्ण बैठक
आदित्य शर्मा
इंदौर। आयोजित की गई। बैठक में जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कहा गया कि अंगदान और देहदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इन्फ्लुएंसर्स से अपील की गई कि वे अपने मंचों के माध्यम से समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाएं और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें।
संभाग आयुक्त ने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही इस अभियान को व्यापक रूप दिया जा सकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़कर अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाना आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अंगदान-देहदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।

