मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी की पहल, पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम घाघरला में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन वर्षों से लगातार सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

जिला संयोजक सोनू पवार ने बताया कि संस्था के कार्यों से प्रेरित होकर कई माता-पिता अब अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं और स्वच्छता को भी अपनाने लगे हैं।

वहीं संस्था के सदस्य पवन राठौड़ ने कहा कि बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है। वहीं सुरेश राठौड़ ने बताया कि संस्था नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार के लिए भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

एक पेड़ सिर्फ पौधा नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की उम्मीद है।

इस दौरान संस्था के सदस्य इंदल सिंह राठौड़, देवेंद्र राठौड़, चेतन राठौड़,गोपाल चौहान, विकास पवार, सुदामा चौहान ,कन्हैया चौहान, अजय दरबार राठौड़, योगेश राठौड़, कृपाल राठौड़, नेमीदास राठौड़, प्रांजल पाटिल एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper