थाना आनंदपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40,700 का मशरूका बरामद
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा पुलिस द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आनंदपुर पुलिस ने विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹40,700 कीमत का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।फरियादी जितेन्द्र पिता परमप्रकाश रघुवंशी निवासी ग्राम परवरिया द्वारा विद्युत लाइन से तार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दिनांक 17-18 जुलाई 2026 की दरमियानी रात परवरिया से आनंदपुर लाइन के विद्युत तार तथा दिनांक 24 जून, 04 जुलाई एवं 13 जुलाई 2026 की रातों में विद्युत विभाग की लाइनों के खंभों से तार काटकर चोरी किए जाने के संबंध में थाना आनंदपुर में अपराध क्रमांक 142/26 एवं 189/26, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंदपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मुखबिर सूचना पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को लटेरी बस स्टैंड के पास से संदेही अनीस खां को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी आदिल उर्फ कल्ला शाह को आनंदपुर रोड, लटेरी से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तार में से 80 किलोग्राम तार एवं ₹700 नगद, कुल अनुमानित कीमत ₹40,700 का मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। अनीस पिता राजे खां, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मदनखेड़ी, थाना लटेरी, जिला विदिशा।
आदिल उर्फ कल्ला पिता जलील शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी चम्पा कॉलोनी, लटेरी, जिला विदिशा।
विद्युत लाइन का तार — 80 किलोग्राम, कीमत लगभग ₹40,000।नगद राशि — ₹700।कुल बरामद मशरूका — लगभग 40,700।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंदपुर उपनिरीक्षक राकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकरण मालवीय, आरक्षक दीपक रघुवंशी, विजय नावरिया, विजय शर्मा, बृजकिशोर यादव, आकाश कुशवाह एवं राजा पंत की भूमिका रही।

