नवागत कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्सहरदा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बै...
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स
हरदा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बैच के अनुभवी अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने आज हरदा जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचने पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की सामान्य स्थिति की संक्षिप्त जानकारी ली। श्री कुमार सत्यम इससे पहले मंदसौर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, ग्वालियर में अपर कलेक्टर व बालाघाट जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई