सुलगांव मे अवैध शराब के खिलाफ फूटा आक्रोश, हरणगांव थाना पहुंचकर महिलाओ ने दिया ज्ञापन
कन्नौद देवास रिपोर्टर राजकुमार मोदी
देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे खातेगांव विकास खंड के हरणगांव थानांतर्गत ग्राम सूलगांव के ग्रामीण महिलाओ तथा रहवासियो ने थाना हरण गांव पहुंचकर थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर को ज्ञापन सौपकर बताया कि गांव मे शराब की अवैध रूप से बीक्री की जा रही है उसे बंद कराया जाए
ठेकेदार द्वारा शराब दुकान से डायरी देकर कई विक्रेता नियुक्त कर दिए है जो बस्ति मे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे है जो शराब खरिदने के लिए रहवासी जो मजदूर गरीब है घर के अनाज बर्तन आदि बेच देते है परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है . छोटे छोटे बच्चो पर विपरित असर पड रहा है . अतः शराब बिक्री वंद की जाए गांवो कई इस शराब बिक्री करने से गांव की शांति भंग हो रही है यदि शराब की बीक्री वंद नही की गयी तो आंदोलन किया जाएगा
इस सम्बंध मे थाना प्रभारी अभिषेक सेगर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है उचित कार्यवाही की जाएगी
आबकारी अधिकारी खातेगांव पूजा गेहलोत से मोबाइल पर चर्चा करने का प्रयास किया तो उन्होंने बात नही की .

