एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर होगें आवेदन ऑनलाइन
जिले में 12 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 29 सहायिकाओं की होगी भर्ती
झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके तहत 10 जनवरी 2026 तक एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा सकते है।
जिला कार्यक्रम अधिकरी आर एस बघेल ने बताया कि जिले में 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 29 सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिसमें पात्रता अनुसार महिलाओं को मौका दिया जाएगा। दोनों ही पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
ग्राम व वार्ड निवासी को प्राथमिकता
आवेदिकाओं के लिए ग्राम और शहरी क्षेत्र में वार्ड निवासी को पहली प्राथमिकता रहेगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की है तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बीपीएल में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, विधवा/परित्यक्ता के लिए सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है।
जिले में कहाँ- कहाँ पर रिक्त पद है कि जानकारी परियोजना/विकासखण्ड कार्यालय की सूचना पटल पर चस्पा की गई है। आवेदक अधिक जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
जिले में रिक्त पदों की स्थिति
जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के ब्लॉक मेघनगर में 2, झाबुआ में 07, रामा में 02, राणापुर में 01 एवं आंगनवाड़ी सहायिका के पेटलावद में 04, थादंला में 05, मेघनगर में 08, झाबुआ में 07, रामा में 05 पद रिक्त है। इस प्रकार कुल 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 29 सहायिकाओं के पद रिक्त है।

