मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत श्री हरगिरि जी महाराज का आशीर्वाद लेकर सिंहस्थ संबंधी सुझाव लिए।

  • Share on :

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने बुधवार शाम नीलगंगा सिंहस्थ पड़ाव स्थल पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत श्री हरगिरि जी महाराज  का आशीर्वाद लेकर उनसे सिंहस्थ सम्बन्धी सुझाव प्राप्त किए। इस अवसर पर सिंहस्थ मेला 2028 के सिंहस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा पर लगने वाली छावनियों की व्यवस्था  पर चर्चा भी की। सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार संपूर्ण मेला क्षेत्र में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया से शीघ्र अवगत कराया जाएगा। सिंहस्थ 2028 में आधुनिक तकनीकों की मदद से भूखंड आवंटन के साथ ही संबंधित शिविर की भोजनशाला , ड्रेनेज लाइन, वॉशरूम आदि की जानकारी दी जाना भी प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री सिंह ने शासन द्वारा किए जा रहे नवीन आधारभूत संरचना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशानुरुप सिंहस्थ 2028 में सिंहस्थ स्नान शिप्रा के जल से होगा इसकी जानकारी भी श्रीमहंत श्री हरगिरि जी महाराज को दी गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper