राजगढ़ जिले की तहसील सुठालिया कथा में हुआ अशोकनगर गौ सेवकों का सम्मान
ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट
राजगढ़ जिले की सुठालिया तहसील नगर के कथा स्थल पर आयोजित धार्मिक कथा कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा में समर्पित अशोकनगर गौ सेवकों का सम्मान किया गया। कथा वाचक के सान्निध्य में कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा गौ माता की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे सेवकों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और गौ सेवकों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि गौ माता की सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और संस्कारों को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान गौ सेवकों के कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी तरह गौ सेवा के कार्य करते रहने का आह्वान किया गया गौ सेवक अभिषेक मोहरी, गोलू यादव बरोदिया, सुमित ओझा, दिव्यांश यादव, दीपक चंदौरिया आदि उपस्थित रहे.

